
गढ़ः दो गांजा तस्करों से मिला 56 किलो 990 ग्राम गांजा, कीमत 30 लाख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाजियाबाद मुरादाबाद हाईवे 9 की सर्विस रोड से अवैध गांजा मिला है। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आर्टिका कार में सवार दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 56 किलो 990 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद किए गए गांजे की कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जहां मेरठ एएनटीएफ के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह की टीम और गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के उपनिरीक्षक द्धिजेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ हाईवे की सर्विस रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी एक आर्टिका कार तेज रफ्तार से आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवारों ने फरार होने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार की घेरा बंदी कर रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने कार कि तलाशी ली और पीछे की सीट और डिग्गी में छुपा कर रखा गया 56 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद तलाशी लेने पर आरोपियों की निशानदेही से 11,310 रुपए नगद, दो मोबाइल फोन तथा तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली अर्टिका कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खबरूल हसन मियां निवासी पश्चिम बंगाल के थाना साहिबगंज के गांव बालापुरा है जो फिलहाल गाजियाबाद के इंदिरापुरम सेक्टर-14 वसुंधरा मैं रहा है के रूप में हुई है, वही दूसरा आरोपी अशदुल हक पश्चिम बंगाल के साहिबगंज के गांव कोचाबारी का मूल निवासी है और वह भी दिल्ली के बसंत कुंज थाना क्षेत्र में झुग्गी झोपड़ी में रहता है। पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से गांजा की तस्करी कर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करते हैं। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है इसके संबंध में पुलिस अन्य गांजा तस्करों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























