
एक हफ्ते बाद गंगा के जलस्तर में 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में करीब एक हफ्ते बाद फिर से बढ़ोतरी हुई है। गंगा के जलस्तर में फिलहाल 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है जबकि पिछले एक हफ्ते से लगातार जलस्तर में कमी आ रही थी।
पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद पिछले हफ्ते गंगा का जलस्तर 189.92 मीटर तक पहुंच गया था जिसके बाद रास्ते, जंगलों में जल भराव होने के बाद गांव के बाहरी छोर तक पानी पहुंच गया था। दो दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने के बाद गंगा का जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। सोमवार को गंगा का जलस्तर 198.25 मीटर तक पहुंच गया था। इसी बीच मंगलवार की सुबह अचानक गंगा के जलस्तर में पुन: 11 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद गंगा का जलस्तर 198 .25 मीटर से बढ़कर 198.36 मीटर तक पहुंच गया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















