गंगा का जलस्तर बढ़ा, नाव के संचालन पर रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से पानी छोड़ा गया है। गंगा उफान पर आ गई है। ऐसे में नाव चलाने पर रोक लगा दी गई है। ऐतियातन के तौर पर यह फैसला लिया गया है। बिजनौर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गढ़ बृजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर एक बार फिर से तेजी से बढ़ोतरी की ओर है। शनिवार को जलस्तर घटने के पश्चात रविवार की शाम तक एक बार फिर गंगा ऊफान पर पहुंच गई। जलस्तर येलो अलर्ट से महज 35 सेंटीमीटर नीचे है। अब जंगल में खेतों में पानी पहुंचाना शुरू हो गया है जिसकी वजह से खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान हो रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों में चिंता बनी हुई है।
रविवार की शाम 6:00 बजे की बात करें तो गंगा का जलस्तर 198.55 मीटर तक पहुंच गया जो कि येलो अलर्ट से महज 35 सेंटीमीटर कम है। एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है कि जलस्तर समेत खादर क्षेत्र के गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियां अपना काम कर रही हैं। प्रशासनिक स्तर से बाढ़ राहत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी बीच एडीएम ने खादर क्षेत्र के गांव का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























