हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने पांच ऐसे फर्जी जमानतदारों को गिरफ्तार कर एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बिचौलियों के माध्यम से फर्जी काजगातों पर अपराधियों को जमानत लेते हैं या जमानत का बंदोबस्त करते थे। अपराधियों को अप्रत्यक्ष रुप से शरण देना गिरोह का धंधा बन चुका था। पकड़े गए गिरोह के सदस्य मौहल्ला शिवगढ़ी के मुकेश व वीरेंद्र, गांव गोयना के राजकुमार व सुंदर तथा गांव सरावा का राम सिंह है। आरोपियों की गिरफ्तारी तहसील चौपला के पास से की गई।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पकड़े गए शातिर अपराधियों ने अब तक 150 मुकद्दमों में बदमाशों की जमानत ली है और 80 अपराधियों को जमानत दिलाई है। बिचौलिए पैसा लेकर बदमाशों की जमानत का बंदोबस्त कराते थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पेशेवर जमानतदारों ने लूट, चैन स्नैचिंग, चोरी आदि के मुकद्दमों में अपराधियों को जमानत दिलाई है। पुलिस इस धंधे से जुड़े बिचौलियों, पेशेवर लोगों को चिन्हित कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।






















