
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो बंद मकानों व दुकानों की रैकी कर माल उड़ा व नकदी उड़ा ले जाता था। इस सिलसिले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह हजार रुपए नकद, करोड़ों रुपए मूल्य का चोरी गया सामान, चोरी की वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, तथा चोरी करने के उपकरण व हथियार बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत पकड़े गए बदमाशों ने करीब आधा दर्जनों चोरी की वारदातों को अजाम दिया था। बदमाश डायमंड कम्पनी के सामने खंडहर पड़ी पुरानी कम्पनी के कमरों में छिपे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि एक सूचना पर पिलखुवा पुलिस ने डायमंड कम्पनी के सामने खडंहर पड़ी पुरानी कम्पनी के कमरों पर छापामारा और पुलिस ने मौके से जनपद हापुड़ के गांव पीरनगर सूदना के सुंदर तथा थाना पिलखुवा के गांव सिखेड़ा के गांव विकास, हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित केशव नगर के रविंद्र तथा थाना भोजपुर के गांव मुकीमपुर के अमर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश बाइक पर घूम घूम कर बंद मकानों व दुकानों की पहले रैकी करते थे और फिर मौका लगते ही चोरी की वारदात को अंजाम देकर माल ले उड़ते थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में तारों के बंडल, बीड़ी के पैकेट, गुटखा, तम्बाकू, रिफाइंड, तथा किराने का सामान, बिजली के बल्ब, मिक्सी, सरसों का तेल, बिजली के केबल, तथा दो तमंचे, दो चाकू, व दो कारतूस बरामद किए है। बरामद किए गए माल की कीमत करीब पचास लाख रुपए हो सकती है। पुलिस ने रविवार को बदमाशों को जेल भेज दिया।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























