👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने ईदगाह रोड से एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है। जो किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था और गाजियाबाद जीआरपी से गैंगस्टर एक्ट के तहत गत छह माह से वांछित था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी एक सूचना पर की गई थी। आरोपी हापुड़ के मजीदपुरा का सलीम उर्फ पठान है। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

























