जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में “मैं भारत हूँ-आरम्भ से उड़ान तक’ वार्षिक उत्सव का आयोजन











हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जी०डी० गोयनका पब्लिक स्कूल, हापुड़ रोड में वार्षिक उत्सव “मैं भारत हूँ-आरम्भ से उड़ान तक का आयोजन गौरी लग्जरी एस्टेट, ततारपुर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० नितिन गौड़, वाइस चेयरमैन (एच०पी०डी०ए०), जी०डी० गोयनका गुप्र से रजनी जोहरी का भी आगमन हुआ।

चार सौ तेरानवे बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गार्ड ऑफ ऑनर और दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों ने सिंधु घाटी सभ्यता, गुरुकुल परंपरा, कलर्स ऑफ इंडिया, डिजिटल इंडिया और सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर आधारित रोचक प्रस्तुतियों के द्वारा देश की सभ्यता और संस्कृति को और निखारा। नाद-नमन, आदि योगी, स्वरागिनी, रोबोटिक्स और भव्य मेड इन इंडिया जैसे नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने अदभुत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, भारतीय संस्कृति को दर्शाते और महापुरुषों को याद करते हुए कई नाटक भी प्रस्तुत किए। इस दौरान वहाँ मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने तालियाँ बजाकर बच्चों का प्रोत्साहित किया।

सभी मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह को सफल बनाने के लिए छात्रों के प्रयासों की सराहना भी की।

बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने अभिभावकों का मन मोह लिया। अभिभावक प्रस्तुतियों से अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल है। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की। कार्यक्रम गोयनकन एंथम के साथ सम्पन्न हुआ।

विद्यालय प्रबन्धक चेयरमैन डा० ललित भारद्वाज जी ने कार्यक्रम की भूरि-भरि प्रशंसा की, सचिव अनुभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल दास, निदेशक रितिक अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या आरती कुमार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

स्कूल प्रबन्धक कमेटी के सदस्य ने इस सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और भी शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। अंत में प्रिंसिपल आरती कुमार ने कार्यक्रम के सभी छात्रगण और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786







  • Related Posts

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के गांव सुल्तानपुर में शनिवार को घर के बाहर चारपाई पर लेटे 100 साल के बुजुर्ग पर बजरी…

    Read more

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    🔊 Listen to this सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    100 साल के बुजुर्ग को मारी बजरी, विरोध करने पर परिजनों को पीटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    सिंभावली: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलटा

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    हापुड़ की बेटी को बुलंदशहर के ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर मुकद्दमा दर्ज

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    कार व बस की भिड़ंत में दंपति गंभीर रूप से घायल

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    बैड शीट व चादर चोर पुलिस ने पकड़ा

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया

    श्री सिद्धि विनायक अस्पताल ने रक्तदान शिविर लगाया
    error: Content is protected !!