
31 दिसम्बर-2026 तक हापुड़ में बंद होंगे डीजल आटो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एनसीआर के उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक कार्य योजना तैयार की है। यह एक्शन प्लान सड़क खंडों के पुनर्विकास और साफ-सफाई को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। वायु प्रदूषण रोकने को यूपी के पूरे एनसीआर क्षेत्र में डीजल ऑटो के संचालन पर रोक लगाने का फैसला किया है।
गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में डीजल ऑटो रिक्शा का संचालन बंद करने के साथ ही अगले साल के अंत तक पूरे एनसीआर क्षेत्र में इसे चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। आगामी 31 दिसंबर, 2026 तक मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में भी आटो रिक्शा संचालन को चरणबद्ध तरीके बंद किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में गत दिवस हुई बैठक में सड़क की धूल को प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण मानते हुए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। यूपी-एनसीआर में आम लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन व परिवहन विभाग की ओर से ऑटो रिक्शा पर पाबंदी लगाई जा रही है। गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में डीजल ऑटो रिक्शा का संचालन पूरी तरह बंद किया गया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




















