
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिंभावली क्षेत्र में हरोड़ा मोड पर चार-पांच फल विक्रेताओं ने योजना बंद तरीके से एक हैंडपंप के चारों इस प्रकार से अतिक्रमण कर रखा है जिस वजह से राहगीर व अन्य लोग प्यास लौट रहे हैं।
राहगीरों व आसपास लोगों को प्यास बुझाने के उद्देश्य से हरोड़ा मोड पर ग्राम पंचायत ने एक हैंडपंप लगाया था परंतु कुछ फल विक्रेताओं ने हैंडपंप स्थल पर अतिक्रमण करके ठेले तथा दुकान लगा ली है और राहगीरों को यह हैंडपंप दिखाई ही नहीं पड़ता। आसपास के लोग भी अब इस हैंड पंप पर नहीं जाते हैं क्योंकि फल विक्रेता इसी स्थान पर लघु शंका आदि भी करते हैं। नागरिकों ने हैंडपंप को अतिक्रमण करने की मांग करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























