
हापुड़ के लाखों लोगों का मुफ्त राशन बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राशन डिपुओं से मुफ्त में राशन लेने वाले लाखों ऐसे उपभोक्ता है जिन्होंने केवाईसी नहीं कराई है और अब उन्हें राशन नहीं मिलेगा। यह स्थिति शामली, मुजफ्फरनगर तथा बिजनौर सहित हापुड़ की है। सरकार ने राशन के पात्र लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने के लिए 31 अगस्त तक का समय दिया था। केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं को तब तक राशन नहीं मिलेगा, जब तक वे ई-केवाईसी नहीं करा लेते हैं।
28 अगस्त-2025 तक हापुड़ जनपद में 9 लाख 60 हजार 853 उपभोक्ताओं में से 9 लाख 19 हजार 83 लाभार्थियों ने ही के ई-केवाईसी कराई है जबकि शेष एक लाख 41 हजार 770 लाभार्थियों ने नहीं कराई है। ई-केवाईसी कराने वाले उपभोक्ताओं को अब राशन नहीं मिलेगा।
खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 31 अगस्त ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि थी। अब ई-केवाईसी से वंचित रह गए लाभार्थियों का तीन महीने तक राशन निलंबित रहेगा। इस बीच इन्होंने ई-केवाईसी करा ली तो इनका राशन चालू कर दिया जाएगा।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867


























