एससी,एसटी को तकनीकी कुशलता बढाने हेतु चार माह का प्रशिक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):अनुसूचित जाति/जन जाति सब प्लान योजना के अंतर्गत प्रदेश में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्त्तियों की तकनीकी कुशलता बढ़ाने हेतु जनपद हापुड में 04 माह की अवधि का एक सामूहिक प्रशिक्षण किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें 45-45 प्रशिक्षार्थी लिये जायेंगें जिसमें प्रथम बैच “इलैक्ट्रीशियन” एवं द्वितीय बैंच “मेडीकल नर्सिंग” ट्रेड का कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
उक्त प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष तक तक तथा शैक्षिक योग्यता “इलैक्ट्रीशियन” के लिए कक्षा 8 व “मेडीकल नर्सिंग” के लिए कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यकम महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत एवं दिव्यांगजन को 04 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन-पत्र दिनांक 20-07-2024 तक ऑन लाईन के माध्यम से वेइसाईट WWW.dicupmsme.upsidc.gov.in अपलोड कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय – उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, हापुड (विकास भवन)में किसी भी कार्य दिवस में आकर सम्पर्क कर सकते है ।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























