
👁 39 views Views
ताश खेल कर भाग्य आजमा रहे चार जुआरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनंद विहार में गैस गोदाम के पास एक मैदान में ताश खेल कर भाग्य आजमा रहे चार जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा। यह जुआरी मांग पत्ता खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से ताश व 14 सौ रुपए नगद बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर सोमवार की रात को नगर पुलिस आनंद विहार में जुए के ठिकाने पर पहुंची और ताश से पत्ता मांग खेल रहे चार जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा।
आरोपी मोहल्ला शिवगढ़ी के सत्यवीर, आशीष, आकाश उर्फ कालिया तथा प्रमोद हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























