हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने आबकारी विभाग हापुड़ और मेरठ एसटीएफ के साथ मिलकर हेलमेट की आड़ में शराब की तस्करी करने वाले अंतर्राराज्यीय शराब तस्करों को दबोचा है जिनके कब्जे से हिमाचल मार्का की 22 लाख रुपए की शराब बरामद की गई है जो कि शराब को हेलमेट की पेटी में रखकर अवैध रूप से वेस्ट बंगाल ले जा रहे थे। मेरठ एसटीएफ ने पिलखवा थाने में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिनमें से चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सतनाम पुत्र बलजीत तथा सुरजीत पुत्र जोगिंदर निवासीगण मलीहा थाना सिटी तरनतारण जनपद तरनतारण पंजाब और जगत पुत्र हरिहर व अरविंद पुत्र प्रहलाद निवासीगण गांव टिंगरारी थाना सिवाय पट्टी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आरोपी शराब की तस्करी कर रहे थे जिन्हें गिरफ्तार कर 518 पेटीएम बरामद की गई हैं।
दरअसल गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे मेरठ एसटीएफ हापुड़ आबकारी और पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद की ओर से आ रहे एक ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। ट्रक के पीछे स्विफ्ट गाड़ी चल रही थी। पुलिस ने जब ट्रक में लदे सामान की जांच की तो पता चला कि उसमें हेलमेट की आड़ में शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। हिमाचल प्रदेश से शराब की तस्करी पश्चिम बंगाल की जा रही थी। अवैध रूप से शराब की तस्करी के मामले में मेरठ एसटीएफ निरीक्षक सुनील कुमार ने पिलखुवा थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है जिनमें से चार को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि इस दौरान एक फरार हो गया। टीम ने इस दौरान 22 लाख रुपए कीमत की 518 पेटी शराब की बरामद की है। बताया जा रहा है कि इसका मास्टरमाइंड मुरथल सोनीपत निवासी पंकज कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अंतर्राज्यीय शराब तस्करों से 22 लाख रुपए कीमत की 500 पेटी अवैध शराब, 18 पेटी हेलमेट, एक पेन ड्राइव, छह मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल आयशर कैंटर, स्विफ्ट गाड़ी बरामद की है। आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से आरोपी इस धंधे को अंजाम दे रहे थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























