
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में दो पक्षों में पिछले लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। ऐसे में शनिवार को दोनों पक्ष थाना समाधान दिवस के लिए बाबूगढ़ थाने पहुंचे जहां से लौटते समय दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी।
ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में दो पक्षों में लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। एक पक्ष के व्यक्ति की हत्या भी हो चुकी है। शनिवार को दोनों पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाना समाधान दिवस में पहुंचे जहां से लौटते समय दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























