👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सुंदरीकरण का कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। प्लेटफार्म को ऊंचा करने के साथ ही मुख्य इमारत के निर्माण का रेलवे के अधिकारियों ने बुधवार को भूमि पूजन किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट लगाई जाएगी और 12 फुट चौड़ा रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा।
वर्तमान टिकट घर के स्थान पर कार पार्किंग बनाई जाएगी जिससे रोजाना यात्रा करने वाले देहात क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। मुख्य इमारत का निर्माण करने के लिए भी नींव रख दी गई है। बुधवार को नींव रखी गई और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया।
























