
कांग्रेस के भूतपूर्व सांसद श्याम सुंदर कपूर का हापुड में स्वागत
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस के भूतपूर्व सांसद श्याम सुंदर कपूर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व सांसद श्याम सुंदर कपूर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा संगठन के लिए किए गए कार्यों को लेकर खुले दिल से प्रशंसा की है और कहा है कि आपके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा है कि हापुड़ कांग्रेस संगठन को वे जिस तरह से आगे लेकर चल रहे हैं। इससे पार्टी को मजबूती तो मिलेगी ही। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार अपना परचम लहराने जा रही है। इस दौरान प्रेम कपूर, अजय त्यागी, शेखर कपूर, दीपक कपूर, पूरन कपूर, महेश कपूर, नरेश कपूर, श्याम वर्मा, दीपांशु, करण त्यागी, सुशांत शर्मा, लक्ष्य मित्तल,
जिला कांग्रेस महासचिव गौरव गर्ग,गोपाल भारती, महबूब अली आदि लोग भी मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























