
नाबालिगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मोदीनगर व बनारस के बालक बरामद
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस ने नाबालिग बच्चों का अपहरण कर उन्हें बेचने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा और पुलिस ने उनके कब्जे से दो बालकों तथा 5 हजार रुपए नकद व तीन मोबाइल फोन बरामद किए है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने बताया कि गत दिनों मोदीनगर के एक मौहल्ले से एक नाबालिग बच्चे का अपरहण हुआ था जिसकी खोज में पुलिस टीमें लगी थी। पुलिस ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के खंगाला था। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने रात चैकिंग के दौरान हापुड़ रेलवे यार्ड रोड नीलकंड मंदिर के पास से चार बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश जनपद संभल के हजरत नगर गढ़ी का अमित कुमार गुप्ता व लखनऊ के चारबाग इलाके का दीपक, व मुरादाबाद के थाना मजौला के वार्ड 23 का मुकेश शर्मा, थाना गजरौला के गांव खेड़की भूड़ का योगेश उर्फ लोकेश है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने नाबालिग बच्चों का अपरहण कर उन्हें बेचना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से मोदीनगर से अपह्त तथा एक अन्य 17 वर्षीय बनारस के रहने वाले बालक को बरामद किया है। आरोपी बालकों को अपरहण कर जरुरतमदों को बेच देते थे। या ग्रामीण इलाकों में चंद पैसे लेकर ऐसे लोगों को सौंप देते थे जो बालकों से खेती आदि काम कराते है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























