पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी ने हापुड़ नगर पालिका की चेयरमैन समेत सात पर कराया मुकदमा दर्ज












पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी ने हापुड़ नगर पालिका की चेयरमैन समेत सात पर कराया मुकदमा दर्ज

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की भतीजी की तहरीर के आधार पर नगर पालिका परिषद हापुड़ की चेयरमैन पुष्पा देवी, चेयरमैन पति श्रीपाल, उनके पुत्र विशाल समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। इस दौरान विवाहिता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का विवाह 9 नवंबर 2023 को हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पा देवी के बेटे विशाल के साथ दिल्ली के एक होटल में हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते। ससुराललियों ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख रुपए नकद की मांग की। आरोपियों ने कहा कि तुम्हारी बुआ मायावती बसपा की कर्ताधर्ता है, उनके पास बहुत पैसा है। ऐसे में वह दहेज उत्पीड़न करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करते, झूठे केस में फंसाने की धमकी देते। पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है।
इन पर हुआ मुकदमा दर्ज:
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता के पति विशाल, ससुर श्रीपाल सिंह, सास हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पुष्पा देवी, जेठ भूपेंद्र उर्फ़ मोनू, जेठानी निशा, ननद शिवानी, मौसा अखिलेश निवासीगण बैंक कॉलोनी रामलीला ग्राउंड हापुड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

20% तक प्राइवेट बुक्स, 30% तक नोटबुक्स पर छूट: 9528182700 || 10 वर्षों से आपकी सेवा में विशाल किताब घर







  • Related Posts

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    🔊 Listen to this सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राज्यसभा सांसद व यूपीए की चेयरमेन श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मंगलवार को जिला कार्यालय…

    Read more

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    सोनिया में देश को आगे बढ़ाने की क्षमता

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान
    error: Content is protected !!