
👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज, हापुड़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित हापुड जनपद स्तरीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर ने बुधवार को प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
उन्होने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर परिश्रम, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।युवा शक्ति हमारे देश का भविष्य है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें नई उपलब्धियों के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।





















