
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला सिकंदर गेट, मोती कॉलोनी निवासी विवाहिता को दहेज में गाड़ी और पांच लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्चों समेत घर से निकाल दिया। पति ने तीन तलाक दे दिया। कप्तान के आदेश पर पुलिस ने पति व दो ननद पर मुकदमा दर्ज किया है।

हापुड़ के मोहल्ला निवासी सोनी ने बताया कि 21 सितंबर 2019 को उसका निकाह नदीम निवासी गांव त्योड़ी थाना भोजपुर जिला गाजियाबाद के साथ हुआ था। परिजनों ने शादी में लगभग 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी में मिले दान दहेज से पति नदीम, नंद हसीना व अलीमा नाखुश थे। उसके बाद आरोपी दहेज में कार व पांच लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करते। 5 दिसंबर को पति ने उसकी पिटाई की और पहने हुए कपड़ों व बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद पीड़िता को धमकी भी दी। पति ने 10 दिसंबर को अपनी पत्नी को फोन कर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

























