
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिलाधिकारी के पूर्व पेशकार बृजभूषण के खिलाफ पहले भी दो बार अनियमितता मिलने पर विभागीय कार्रवाई हो चुकी है। बृजभूषण फिलहाल गढ़मुक्तेश्वर तहसील में प्रधान सहायक के पद पर है जिसने हापुड़ और धौलाना तहसील में भी कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है। सूत्रों ने बताया कि बृजभूषण 2013 से बागपत जिले से हापुड़ में आया था जो राजस्व लिपिक, वासिल वाकी नवीस, धौलाना में तैनात रहा। बृजभूषण तत्कालीन एसडीएम का पेशकार भी रह चुका है। अब सभी जगह से रिपोर्ट आदि मांगने की तैयारी है। पुलिस पूर्व पेशकार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























