👁 0 views Views
तारीख पर न जाने पर पांच वारंटी थमे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने 05 वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।तारीख पर अदालत में हाजिर न होने वारंट जारी हुए थे और पुलिस ने वारंट के आधार पर पांच वारंटी धर दबोचे।आरोपी फूलती का रवि,सुभाष नगर का अनुज,सलाई का खालिद उर्फ नोटा,चोरी का महबूब,असौड़ा का परवेज हैं पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
























