युवक को पीटने के मामले में पांच पर मुकदमा












युवक को पीटने के मामले में पांच पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने गांव गालंद में कार सवार पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है जिन्होंने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मार पिटाई की। मेघायल के पुत्र विवेक तोमर ने उसके पिता विजेंद्र तोमर 28 नवंबर की रात करीब नौ बजे क्लीयर वाटर प्लांट कंपनी से घर लौट रहे थे। जादोपुर रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार आयुष, नीरज, रितिक, दिपांशु, सतीश और सुमित ने पहले पिता का पीछा किया। इसके बाद उन्होंने पिता को रोका, अभद्रता की, गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। मौके पर पहुंचे पीड़ित ने किसी तरह पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। आरोपितों ने धमकी दी है कि अगर, पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को देख लेंगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर







  • Related Posts

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) हापुड़ चैप्टर द्वारा शनिवार को सोसाइटी भवन, धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में एक महत्वपूर्ण मंथन बैठक का आयोजन किया गया।…

    Read more

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव श्यामपुर में कुछ ग्रामीणों ने बेसहारा गोवंशों को एक प्लॉट में बंद कर दिया था जिसके बाद राष्ट्रीय गौ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    आईआईए की बैठक में उद्यमियों को सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी नवीन योजनाओं की जानकारी दी

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    गोवंश को पकड़कर बंद करने का मामला: राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने निकाला

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    छात्रों को वितरित किए काले जूते

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    सड़क हादसे में मृत्यु दिखाकर बीमा के करोड़ों हड़पने की साजिश में फरार कार चालक गिरफ्तार

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    कोठी के बाहर घूम रहे कोबरा को देख उड़े लोगों के होश

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर

    हापुड़ निवासी ने हादसों में कमी लाने के लिए खम्भों पर लगाए रिफ्लेक्टर
    error: Content is protected !!