
पिलखुवा स्थित अजंता पनीर भंडार पर लगा 25 हजार का जुर्माना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से पनीर का एक नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा। ऐसे में पनीर में वसा की अधिक मात्रा मिलने पर 25,000 का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही भविष्य में खाद्य पदार्थ सुधारने के भी निर्देश दिए गए हैं।
एडीएम हापुड़ संदीप कुमार ने बताया कि 5 अगस्त 2025 को विभाग ने पिलखुवा स्थित बस स्टैंड पर अजंता पनीर भंडार का निरीक्षण किया था। इस दौरान पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। 31 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट में पनीर मानकों पर खरा नहीं उतरा जिसमें वसा की मात्रा अधिक मिली जो शरीर के लिए हानिकारक है। इस मामले में संचालक व्यापारी अफसर अली पर 25000 का अर्थदंड लगाया गया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























