हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बुखार लगातार पैर पसारता जा रहा है और लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अब एक और महिला की बुखार की चपेट में आने से जान चली गई है जिससे परिवार में कोहराम मचा है। जिले में बुखार की चपेट में आने से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 10 पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि बुखार की चपेट में आने पर झोलाछाप चिकित्सक के यहां उपचार कतई ना कराए। विशेषज्ञ से सलाह ले और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक के परामर्श पर निशुल्क एलाईजा जांच कराई जाएगी।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के काका ठेर की मढ़ेया निवासी भाग्यवती कुछ दिन पहले बुखार की चपेट में आई जिसे उपचार के लिए मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पिछले 20 दिनों में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत बुखार की चपेट में आने से हुई मौतों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093

























