हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थिल एलएन रोड की पुलिया गत कई माह से टूटी होने के कारण लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। यातायात में तो रुकावट पैदा हो ही रही है, साथ ही अनेक बार वाहन पलट जाने से लोग चोटिल हो गए है। एलएन रोड पर कई स्कूल, व्यापारिक प्रतिष्ठान है जिस वजह से हर वक्त लोगों का आना-जाना लगा रहता है। एलएन रोड की हालत भी खराब है, परंतु कोई सुनने को तैयार नही है। वीडियो में एलएन रोड की पुलिस व जर्जर सड़क की हालत साफ दिखाई दे रही है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित श्री राम मंदिर के निकट से जाने वाली एनएन रोड की जर्जर हालत को देखकर हर कोई दांत के तले अंगूली दबा रहा है। सड़क किनारे पुलिया टूटी होने तथा सड़क जर्जर होने से आवागमन तो प्रभावित हो रहा है, साथ ही व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारी व नागरिक अनेक बार पुलिया व सड़क निर्माण की मांग कर चुके है, पंरतु किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।
घर को दें नया रंग जिंदल #Decor के साथ: 9758302014:

























