
रिश्वत मांगने के आरोप में महिला दरोगा लाइन हाजिर, कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली में तैनात एक महिला दरोगा मुस्कान राय पर कार्यवाही को लाइन हाजिर कर दिया जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला कर दिया। बताया जा रहा है कि मुकदमे से धारा कम करने व तीन नाम निकालने के आरोप में 70,000 रुपए मांगने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी हापुड़ ने जांच गढ़मुक्तेश्वर की सीओ को सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद कप्तान ने महिला दरोगा मुस्कान राय पर कार्यवाही को लाइन हाजिर कर दिया जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर का तबादला थाना बहादुरगढ़ कर दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























