
स्क्रीनिंग शिविर में बताए गए क्षय रोग के लक्षण
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जनपद में टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सौ दिवसीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 24 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इन शिविरों के साथ -साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा सेंट्रल टी 0बी0 डिवीजन द्वारा निर्देशित संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को जनपद हापुड़ कि रिजर्व पुलिस लाइन में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद में समस्त जनमानस को क्षय रोग के विषय में जागरूक करना है।भारत सरकार का उद्देश्य भारत को टी 0बी0 मुक्त करना है।इस अवसर पर पुलिस विभाग से रिज़र्व पुलिस लाइन के आर. आई महेश चन्द स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजेश सिंह डॉ पारुल शर्मा नेत्र परीक्षण अधिकारी कुलवंत सिंह जिला पी 0पी 0एम कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















