भ्रष्टाचार के विरोध में हापुड में किसानो ने धरना दिया
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश हाई कमान ने निर्देश पर मंगलवार को हापुड मे किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।किसान प्रदेश के चकबंदी व तहसील दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे थे।
हापुड़ से जिलाअध्यक्ष चौ० पवन हूण गुर्जर अपनी टीम तहसील अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों तथा सभी सदस्य तथा किसान साथियों के साथ हापुड के ततारपुर बाईपास पर हापुड जिले की निम्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया।किसानों की खास मांगें है-हापुड़ जिले में बिजली बिल घोटाला से किसानो को राहत दिलाई जाए।किसान सेवा समिति पश्चिमी (चमरी)समिति के अंदर बहुत बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में आता है अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।HPDA के द्वारा किसानों का शोषण बड़े स्तर पर हो रहा है लगभग 15 वर्षों से किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है बार-बार झूठ आश्वासन दिए जा रहे हैं ।सभी तहसीलों में किसानों की खतौनी में नाम विशुद्ध जानबूझकर किया जा रहे हैं जब किसान अपना नाम शुद्ध करने जाता है तब किसानों से सुविधा शुल्क मांगा जाता है।किसानों ने मांगो को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदारको दिया।इस मौके पर राजेंद्र गुर्जर, कटार सिंह, मोनू त्यागी, पिंटू अहलावत, चैयरमेन संजय त्यागी, सुंदर कुमार आर्य, जोगिंदर मावी,अरुण भाटी, MDसरजीत सिंह, मा०लीले सिंह, रामकुमार आर्य, विरेन्द्र, संजय, मनोज, अरुण, ओमकार, रोहित, सुखविंदर मावी, अमित नागर, राजवीर भाटी, सुमित, महेंद्र त्यागी, रवि भाटी, यतेंद्र कसाना, सुनील शर्मा, पूरण आदि सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























