फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों का कराया जाए बीमा- जिलाधिकारी










फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों का कराया जाए बीमा- जिलाधिकारी
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com): जिलाधिकारी श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने किसान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकताओं में प्राथमिक रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
किसान दिवस में जिलाधिकारी ने किसानों की विद्युत, सिंचाई, आवारा पशु, सफाई, भूमि पैमाइश, सड़क, योजनाओं का लाभ तथा अन्य संबंधित शिकायतों को निर्धारित अवधि में समाधान करने को कहा। किसान दिवस में जनपद के विभिन्न क्षेत्रो के कृषको एवं कृषक प्रतिनिधियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में सर्वप्रथम श्री योगेन्द्र कुमार उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारियो एवं कृषक बन्धुओ का स्वागत किया गया। इसके उपरान्त अध्यक्ष महोदया की अनुमति से किसान दिवस की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। उप कृषि निदेशक हापुड़ द्वारा गत्तमाह नवंबर, 2024 के किसान दिवस में प्राप्त शिकायतो से सम्बन्धित निस्तारण आख्या उपस्थित सभी कृषको के समक्ष पढ़कर सुनाई गयी तथा निस्तारण सम्बन्धी विस्तृत विवरण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृषको को अवगत कराया गया। किसान दिवस में विभिन्न कृषको द्वारा समस्या लिखित रूप से अवगत करायी गयी। जिलाधिकारी महोदया हापुड़ द्वारा किसान दिवस में समस्त सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों / प्रतिनिधियों को अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करें प्रत्येक दशा में निस्तारण की कार्यवाही की प्रति किसान दिवस के नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक, हापुड कार्यालय निकट कोतवाली में उपलब्ध कराते हुये एक प्रति शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल बीमा योजना से लाभांवित करें। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिलना चाहिए तथा किसानों का बीमा भी अवश्य करा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान लगभग कर दिया गया है हमारी कोशिश रहेगी कि नया गन्ना भुगतान भी समय से कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से किसानों की शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी, बैंक अधिकारी, किसानगण तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!