👁 0 views Views
किसानों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन असली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
भारतीय किसान यूनियन असली के जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना के नेतृत्व में सैकड़ों किसान हापुड़ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्र हुए और पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
























