
अधीक्षण अभियन्ता विद्युत से मिले किसान
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर व जिला संरक्षण कटार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अधीक्षक अभियंता विद्युत वितरण मंडल हापुड़ से मिला।किसानों उनका ध्यान समस्याओं पर आकर्षित कर निस्तारण की मांग की है।किसानो की मांग है कि पुराने संविदा कर्मचारियों को ना हटा जाए उन्हें आसपास के बिजली घरों को स्थानांतरित कर दिया जाये, हटाने से उनके परिवार पर बुरा असर पड़ता है।.जिस गांव में बिजलीघर है उस गांव के कर्मचारियों को अन्य आसपास के बिजली घरों पर तैनात किया जाए जिससे गांव के व्यक्तियों द्वारा पक्षपात का आरोप ना लगे और शासन के आदेश का भी पालन हो सके।नए कनेक्शन रिलीज करने में लंबा समय लग लग रहा है व अनावश्यक रूप से व्यवधान पैदा किए जाते हैं, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।
4.बिजली घरों पर अनुरक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाए जिससे तत्काल कार्रवाई हो सके और अनावश्यक रूप से सप्लाई बाधित न हो ।
साथ में सोमवीर सिंह विधूड़ी रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























