
गोल्ड मेडल जीतने पर अमन सैनी का सैनी महासभा ने किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप 2024 में अंडर 16 गोला फेक प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने पर ग्राम सिमरौली निवासी अमन सैनी का सैनी महासभा ने जोरदार स्वागत कर उन्हें बधाई दी l
यह प्रतियोगिता दिनांक 14 व 15 अक्टूबर 2024 को जिला मुजफ्फरनगर में आयोजित की गई थीl उत्तर प्रदेश चैंपियनशिप अंडर 16 वर्ग में अमन सैनी ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके गोल्ड मेडल जीतने पर सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी के नेतृत्व में सैनी महासभा के पदाधिकारी गणों ने उनके निवास पर जाकर उन्हें माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया एवं बधाई दी l
इस अवसर पर सैनी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि अमन सैनी ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया हैl स्वागत करने वालों में मेरठ मंडल अध्यक्ष डॉ मुकेश सैनी, जिला अध्यक्ष शिव कुमार सैनी, जिला उपाध्यक्ष राजीव सैनी,जिला महासचिव मुकेश कुमार सैनी, राजकुमार सैनी, राकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष मूलचंद सैनी, कांति प्रसाद सैनी, जिला सचिव मुकेश सैनी, हितेश सैनी मामचंद सैनी, अंजू सैनी आदि उपस्थित रहे l
ऑफर: ई रिक्शा मात्र 35000 की डाउन पेमेंट पर, साथ में पाए एलईडी, आरओ, मिक्सर या वाशिंग मशीन: 7906867483

























