👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकार प्राधिकरण द्वारा अधिगृहित भूमि के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु), भवन बचाओं संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मेरठ मंडल के आयुक्त से मिला और अपना दुखड़ा रोया। इस मुलाकात में कोई नतीजा नहीं निकला और प्रतिनिधिमंडल वापिस लौट आया।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि 20 दिसम्बर सोमवार को प्राधिकरण के दफ्तर पर किसानों की महापंचायत होगी जिसमें विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होंगे। इस महापंचायत में आंदोलन का नया बिगुल बजाया जाएगा। साथ ही आंदोलन को गति दी जाएगी।
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588























