
👁 32 views Views
हापुड़ से किसान हरिद्वार पहुंचे, राष्ट्रीय चिंतन किसान कुंभ में हुए शामिल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेतृत्व में जनपद हापुड़ से किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचा जो तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन किसान कुंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ। यह शिविर 18 जून तक चलेगा जिसमें किसानों के विकास, समस्याओं आदि पर चिंतन होगा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी कुशलपाल आर्य ने बताया कि चिंतन शिविर में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है तथा उनके समाधान के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























