
परिषदीय स्कूलों में 24 तक बढ़ीं छुट्टियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में हीट वेव को देखते हुए परिषदीय व बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ा दी गई हैं। अब हर साल गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 24 जून तक की जाएंगी। यानी गर्मी की छुट्टियां 9 दिन बढ़ जाएंगी।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि यह व्यवस्था इसी साल से प्रभावी होगी। पिछले कुछ वर्षों में गर्मी के कारण जिलाधिकारी स्तर से अवकाश आगे बढ़ाना पड़ता था। इसके चलते प्रदेश स्तर पर एकरूपता के लिए यह निर्णय लिया गया है। 25 जून से विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन शुरू होगा। 22, 23 व 24 जून को सभी शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित होना होगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























