
कारोबारी के घर हुई डकैती में वांछित बदमाशों पर इनामी राशि बढ़कर 50 हजार रुपए हुई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रियल स्टेट कारोबारी व सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र अग्रवाल के आवास पर 1 जून की रात को पड़ी करोड़ों रुपए की सशस्त्र डकैती का भंडाफोड़ होने के बाद अभी भी दो बदमाश पुलिस पकड़ से बाहर हैं।
पुलिस अधीक्षक पर ज्ञानेंन्जय सिंह ने फरार लुटेरों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था जिसे मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बढ़कर 50-50 हजार कर दिया है।
दोनों फरार बदमाश उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के महालक्ष्मी कॉलोनी रुद्रपुर निवासी श्याम व मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के लोधी वाली गली पीतल नगर का मोहित पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम में उनके मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई डकैती के सिलसिले में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर 24 लाख रुपए नगद व सोने,चांदी के जेवरात बरामद कर लिए थे। अब फरार बदमाशों से 14 लाख रुपए तथा एक अंगूठी बरामद करना शेष है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























