
जाति प्रमाण पत्र के लिए कोरी समाज पहुंचा कलेक्ट्रेट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरी जाति समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र न बनने से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। समाज के लोगों का कहना है की जाति प्रमाण पत्र न होने से उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। कोरी जाति के सैकड़ो लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी दफ्तर में एक ज्ञापन देकर कोरी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की।
कोरी समाज के महेश चंद्र, जितेंद्र कुमार, राकेश, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार सहित अनेक लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि समाज के लोग जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं परंतु लेखपाल कागजात अपूर्ण बता कर आवेदन को निरस्त कर देता है। लेखपाल अपनी टिप्पणी में यह नहीं बताता कि कौन सा दस्तावेज अपूर्ण है। कोरी समाज के लोगों पर जाति प्रमाण पत्र न होने से उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि कोरी समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























