हापुड़ में उगाही का मामला: अन्य जनपदों के पुलिसकर्मी भी निलंबित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में ज्येष्ठ गंगा दशहरा के अवसर पर रूट डायवर्जन के बावजूद अवैध वसूली कर भारी वाहन चालकों को प्रवेश देने के मामले में हापुड़ में तैनात दरोगा प्रदीप कुमार के बाद अन्य जिलों के पुलिसकर्मियों पर भी संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की है और उन्हें निलंबित कर दिया है। मेरठ के हेड कांस्टेबल नितिन कुमार, सुरेंद्र पाल और सहारनपुर के कांस्टेबल अजीत को सस्पेंड कर दिया गया है जबकि जिले में तैनात दरोगा को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा पहले ही निलंबित कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने मेरठ व सहारनपुर के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर उगाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुलंदशहर रोड पर स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पुलिसकर्मियों को रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए तैनात किया था लेकिन पुलिसकर्मी वाहनों से अवैध वसूली कर वाहनों को प्रवेश देने लगे जिसके बाद किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिसके चलते पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103























