हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर गांव चितौली मोड़ के पास चार गोदामों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे अध कटे वाहन, इंजन के टुकड़े आदि बरामद किए हैं और मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक मुकदमा इस्लामुद्दीन उर्फ चीनी और उसके साथ ही आसिफ के खिलाफ दर्ज किया है जिनसे पुलिस ने चार बोरी वाहनों के पुर्जे, इंजन के छोटे-छोटे टुकड़े, मोटरसाइकिल के दो अध कटे ढांचे आदि बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने दूसरे गोदाम के मालिक मजीदपुरा निवासी मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने वाहनों के कटे हुए पूर्जे के 4 बोरे, अध कटे वाहन और इंजन के टुकड़े बरामद किए हैं। तीसरे गोदाम का मालिक साबिर है। पुलिस ने साबिर और उसके साथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मौके से वाहनों के पुर्जे, इंजन के टुकड़े आदि बरामद किए हैं। वहीं चौथा गोदाम निवाजीपुरा निवासी शानू का है जहां पुलिस ने शानू समेत शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में वाहनों के पुर्जे, टुकड़े आदि बरामद किए हैं। देखें किस तरह पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापा मारा था।






















