हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग द्वारा मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत,आशुतोष दुबे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गढ़मुक्तेश्वर, गोपालजी श्रीवस्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र1 एवं वी.के.सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र2 मय स्टाफ द्वारा द्वारा सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर थाना के अंतर्गत विभिन्न संदिग्ध गाँवों रेत की मड़ैया, काकठेर की मड़ैया, भगवन्तपुर के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश/चेकिंग की गयी। इसी अनुक्रम में ब्रजघाट टोल पर विभिन्न गाड़ियों की चेकिंग टीम द्वारा की गयी।इस दौरान किसी अवैध मदिरा की बरामदगी नहीं हुई। टीम हापुड़ द्वारा उपस्थित आम जनता को अवैध मदिरा निर्माण ,विक्री एवं सेवन से होने वाले शारीरिक हानि तथा सरकार द्वारा निर्धारित नवीन कठोर विधिक दण्ड-व्यवस्था से अवगत कराते हुए नकली/कच्ची/अवैध शराब के विरुद्ध सचेत किया गया। अवैध मदिरा के निर्माण,परिवहन एवं विक्री की रोकथाम और वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु प्रयास जारी है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010























