👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के आबकारी निरीक्षक गोपाल श्रीवास्तव ने देसी और अंग्रेजी शराब के ठेकों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए। आबकारी इंस्पेक्टर गोपाल श्रीवास्तव ने ठेकों के रजिस्टर, स्टॉक, बारकोड आदि को चेक किया।
बता दें कि आबकारी इंस्पेक्टर गोपाल श्रीवास्तव टीम के साथ गांव जरोठी, गांव श्यामपुर ददायरा पहुंचे जहां अंग्रेजी, देसी और बीयर के ठेकों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक ने कहा कि किसी भी कीमत पर ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान निरीक्षक ने बारकोड स्कैन किया। साथ ही ठेकों का निरीक्षण किया।
























