हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के आबकारी विभाग ने होटल, बारात घर, रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया और अवगत कराया कि किसी भी दिशा में बिना लाइसेंस शराब ना परोसी जाए यदि बिना लाइसेंस शराब परोसते हुए पाए गए तो कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान विभाग ने निरीक्षण के दौरान ढाबा, रेस्टोरेंट आदि की जांच की।
आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्टाफ के साथ चेकिंग अभियान चलाया और रेस्टोरेंट, होटल, बरात घर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी को आबकारी लाइसेंस के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस के यदि शराब परोसी गई तो आबकारी विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। होटल, बरात घरों के मालिकों ने कहा कि वह किसी भी सूरत में नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे।






















