👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी अफजाल के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। न्यायालय के आदेश के बाद भी गैंगस्टर ने आत्मसमर्पण नहीं किया जिसके बाद देहात पुलिस ने आरोपी के मकान पर कुर्की के संबंध में नोटिस चस्पा किया है।
हापुड़ देहात प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रशीदनगर बनियावाला निवासी अफजाल के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद भी गैंगस्टर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं किया जिसके बाद उसके खिलाफ मकान पर कुर्की के संबंध में नोटिस चस्पा किया गया है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























