औद्योगिक क्षेत्र में हो रहा पर्यावरण नियमों का उल्लंघन, NGT ने मांगा जवाब










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में मसूरी-गुलावठी रोड पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर एनजीटी ने नाराजगी ज़ाहिर की है और प्रशासन से जवाब मांगा है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से छह सप्ताह में विस्तृत जवाब मांगा है। हेल्प एशियन फाउंडेशन की तरफ से दायर याचिका पर एनजीटी ने सभी संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है।
एक सप्ताह पूर्व हुई सुनवाई में अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव व विशेषज्ञ सदस्य डॉक्टर ए सेंथिल वेल की पीठ ने कहा कि याचिका में प्रस्तुत तथ्यों से प्रथम दृष्टा गंभीर पर्यावरण क्षति की आशंका लगती है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। याचिकाकरता अफसर अली ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कई इकाइयों में पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं हो रहा है। मामले में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। एनजीटी का नोटिस मिलने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए हैं। संयुक्त जांच दल औद्योगिक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार करेगा।








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!