हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट गंगा तट पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग शुल्क और जीएसटी के नाम पर ठगा जा रहा है। इस धंधे में लगे जीएसटी व सीजीएसटी की धड़ल्ले से चोरी कर रहे है। धंधेबाजा पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रवेश शुल्क श्रद्धालुओं से वसूलते है।
प्रत्येक माह की पूर्णिमा, अमावस्या व रविवार को लाखों श्रद्धालु अपने-अपने वाहनों व अन्य साधनों से बृजघाट गंगा स्नान हेतु आते है। इन वाहनों को पुलिस आसानी से प्रवेश नहीं करने देती है, ताकि गंगा किनारे व बाजार में भीड़ भाड़ न हो। केवल पलवाड़ा रोड पर एक मार्ग से ही पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में प्रवेश दिया जाता है। इस मार्ग पर ही पार्किंग शुल्क के नाम पर लठ्धारी गुंडे बैरीकेट लगाए रहते हैं औऱ कार चालक को पार्किंग शुल्क के नाम पर प्रवेश शुल्क वसूलते हैं जो निर्धारित धनराशि से अधिक 55 रुपए वसूला जाता है। वाहनों के लिए पार्किंग न होने से आए दिन वाहन भी चोरी हो रहे हैं।
लठैत कारिंदे श्रद्धालुओं के साथ भी अभद्रता से पेश आते है। श्रद्धालुओं ने बृजघाट पर पार्किंग व्यवस्था ठीक से करने, निर्धारित शुल्क लेने, लठैत कारिंदों की अभद्रता रोकने आदि की मांग की है। आरोप है कि पार्किंग शुल्क वसूली के लिए जिम्मेदार लोग दोहरे खाते रखते है। श्रद्धालुओं ने सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जीएसटी चोरी रोकने की मांग की है ताकि सरकार को पूरा राजस्व मिले।

अब Makeup Booking पर पाएं 20% तक Discount : 8218124225
























