
नाला निर्माण में इस्तेमाल खराब गुणवत्ता की सामग्री देख भड़के विधायक ने लगाई फटकार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती का पारा उस समय चढ़ गया जब उन्होंने नाला निर्माण के दौरान इस्तेमाल की जा रही सामग्री की खराब गुणवत्ता देखी। विधायक विजयपाल आढ़ती ने देर के बिना अवर अभियंता को मौके पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। साथ ही नाले में निर्माण में खराब गुणवत्ता के प्रयोग पर नाराजगी जताकर कार्रवाई की चेतावनी दी।
हापुड़ की मीनाक्षी रोड से गढ़ गेट पुलिस चौकी और अयोध्यापुरी की तरफ नाले का निर्माण किया जा रहा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि नाले के निर्माण में खराब गुणवत्ता का इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे सड़क व नाले के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि अतिक्रमण हटाए बिना खराब गुणवत्ता और कम चौड़ाई का नाला बनाया जा रहा है जिससे भविष्य में समस्या पैदा हो सकती है। ऐसे में उन्होंने तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838

























