
सपा नेता के बयान पर भडका ब्राह्मण समाज
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गयी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा लिखने के लिए ब्राह्मण समाज के लोग हुए एकजुट। ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक चंद शर्मा ने कहा 48 घंटे के अंदर मुकदमा कायम नहीं हुआ तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगा ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम होना चाहिए जो समाज में रहकर दूसरे समाज पर गलत टिप्पणी करते हैं ऐसे लोगों को समाज से माफी मांगनी चाहिए और भविष्य में ऐसी कभी गलती ना हो।इस पर राजकुमार भाटी को माफी मांगनी चाहिए। मौके पर विक्की शर्मा भरत लाल शर्मा प्रवीण शर्मा संजीव शर्मा राजकुमार शर्मा सुशील शास्त्री, एडवोकेट दीपक शर्मा शोभित शर्मा अनुराग वत्स अभिषेक कौशिक कविता शर्मा अंकुर शर्मा करुण शर्मा जितेंद्र शर्मा बृजभूषण पाराशर गौरव वत्स राजकुमार शर्मा आदि ब्रह्म समाज उपस्थित रहा।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























