
👁 4 views Views
क्षमता से अधिक सवारियों को बिना लाइफ जैकेट बैठाने पर दो नाविकों पर कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में यात्रियों की सुरक्षा के साथ लापरवाही के मामले में दो नाविकों पर कार्रवाई की गई है। नाविक नंदकिशोर और जोगिंदर निवासी मीरा रेती गढ़मुक्तेश्वर अपनी लोहे की नाव में क्षमता से अधिक सवारियों को बिना लाइफ जैकेट गंगा में सैर करा रहे थे जिसके बाद ब्रजघाट चौकी प्रभारी सार्थक कुमार ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600

























