
ऊर्जा निगम का सरकारी विभागों पर 5.59 करोड़ का बिल बकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकारी विभागों पर ऊर्जा निगम का करीब 5.59 करोड रुपए का बिल बकाया है। सबसे अधिक बिल PWD, स्वास्थ्य, पंचायती राज, राजस्व विभाग पर रुका है। विभागों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। हालांकि बिल अभी पोस्टपेड पद्धति से ही बन रहा है। ऊर्जा निगम की टीम ने बिल जमा कराने के संबंध में पत्राचार किया है।
राजस्व बढ़ाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर काफी दबाव है। ऐसे में बकाएदारों से बिल भुगतान करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले सालों के मुकाबले देखे तो सरकारी विभागों के बिल देने की व्यवस्था में सुधार आया है लेकिन अभी भी 36 विभागों पर ऊर्जा निगम का करीब 5.59 करोड रुपए बकाया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















